देवप्रयाग में विधिक जनजागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही की अध्यक्षता में रविवार को तहसील भवन सभागार, देवप्रयाग में विधिक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही ने उपस्थित जनमानस को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान करते हुए विधिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक राम त्रिपाठी ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, राहवीर योजना, बाल एवं किशोर न्याय अधिनियम, नशा मुक्ति से संबंधित कानूनों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, तहसीलदार धीरज राणा, थानाध्यक्ष देवप्रयाग लखपत बुटोला, प्राधिकरण के अधिकार मित्र तथा क्षेत्र के सैकड़ों आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!