जिला चिकित्सालय टिहरी में गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ, टाइप-1 मधुमेह पीड़ित बच्चों के लिए नई पहल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । जिला चिकित्सालय बौराड़ी में शुक्रवार को गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह क्लीनिक विशेष रूप से टाइप-1 मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित बच्चों और युवाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। गुब्बारा क्लीनिक का उद्देश्य मधुमेहग्रस्त बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण इलाज, नियमित परामर्श, इंसुलिन प्रबंधन और निरंतर स्वास्थ्य निगरानी की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों को आहार, जीवनशैली, दवा और जाँच से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।यह क्लीनिक प्रत्येक शुक्रवार को एनसीडी क्लीनिक के अंतर्गत संचालित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस पहल से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मधुमेह रोगियों को भी समय पर उपचार और जागरूकता का लाभ मिलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने बताया कि गुब्बारा क्लीनिक टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष कदम है, जिससे उन्हें नियमित देखभाल और परामर्श मिलने में मदद मिलेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!