राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हर्षोल्लास से मनाया गया 25वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में 25वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीमती मीना ने किया। मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता पाठ, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वाद-विवाद में प्रतिभागियों ने उत्तराखंड की प्रगति, संस्कृति और युवा शक्ति पर सारगर्भित विचार रखे।

प्राध्यापक वर्ग से डॉ. ईरा सिंह ने उत्तराखंड 25 वर्ष: उपलब्धियां एवं चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. शनव्वर ने राज्य की विकास यात्राओं पर विचार व्यक्त किए। श्री रघुवीर और आशीष ने पीपीटी प्रस्तुति द्वारा उत्तराखंड की विकास यात्रा प्रदर्शित की। डॉ. संगीता बिजलवान जोशी ने महाविद्यालय कुलगीत प्रस्तुत किया और प्रो. निरंजना शर्मा ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान व मतदान पर संबोधन दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रो. ए. के. सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से राज्य की संस्कृति और मूल्यों को सहेजते हुए शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कार्यालय स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!