वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान के विस्तार प्रभाग, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (भा॰ वा॰ अ॰ शि॰ प॰) के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के दीक्षांत गृह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा जनजातीय समुदाय के उत्थान हेतु किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित एक लघु फिल्म का अवलोकन भी किया, जिसमें उनके संघर्ष और समर्पण की झलक प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा वन अनुसंधान संस्थान सम विश्वविद्यालय के छात्रों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। उपस्थित जनों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए जनजातीय समाज की संस्कृति और उनके योगदान को याद किया।

जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य आदिवासी नायकों की परंपरा, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!