सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र बेलेश्वर से रैफर गर्भवती महिला के रास्ते में आकस्मिक मृत्यु को लेकर डीएम टिहरी ने की जांच समिति गठित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज 18 नवम्बर, 2025 को सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र बेलेश्वर से रैफर गर्भवती महिला के रास्ते में आकस्मिक मृत्यु को लेकर जांच समिति गठित की गई है।

आज मंगलवार को गर्भवती महिला श्रीमती नीतू देवी पत्नी श्री दीपक पंवार, उम्र-26 वर्ष, निवासी ग्राम श्रीकोट चमियाला, तहसील घनसाली, जिला-टिहरी गढ़वाल को परिजनों द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र, बेलेश्वर, घनसाली में लाया गया। चिकित्सालय से रैफर होने के उपरान्त श्रीमती नीतू देवी की रास्ते में ही आकस्मिक मृत्यु हो गयी है।

जिलाधिकारी ने प्रश्नगत प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण की जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट, घनसाली की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर प्रश्नगत प्रकरण की विस्तृत जांच कर जांच आख्या 03 दिन के अन्दर उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!