सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर “यूनिटी मार्च” का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 19 नवंबर, 2025। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र तहसील चौबट्टाखाल में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “यूनिटी मार्च” के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस मार्च की शुरुआत नौगांवखाल से हुई और समापन तहसील मुख्यालय चौबट्टाखाल में किया गया।पर्यटन मंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कर देश की एकता और अखंडता को नया आयाम दिया। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भावनाओं के प्रति हमारी निष्ठा का प्रतीक है। यह हमें सरदार पटेल के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने बताया कि देशभर में, विशेषकर उत्तराखंड में, इस जयंती अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड पोखड़ा के ग्राम बगड़ीगाड़ निवासी रानी देवी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। रानी देवी की मृत्यु बाघ के हमले में हो गई थी। मंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

यूनिटी मार्च कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, राकेश नैथानी, महिपाल नेगी, सर्वेंद्र, शैलेश दर्शन, नरेंद्र डंडरियाल, वेदप्रकाश वर्मा, प्रभु शरण बुडाकोटी, गणेश रावत, देवेंद्र भट्ट, सुरेंद्र बिष्ट, सीमा सजवाण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!