लखवाड़ परियोजना: करोड़ों की राहत राशि प्रभावित परिवारों के खाते में, मिशन मोड में तेजी से कार्यवाही

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के प्रयासों के तहत जनपद टिहरी के लखवाड़ बांध बहुउद्देशीय परियोजना को प्राथमिकता दे कर तेजी से काम जारी है।

जिलाधिकारी टिहरी, नितिका खण्डेलवाल की सक्रिय पहल से लखवाड़ परियोजना से प्रभावित काश्तकारों को राहत राशि भुगतान का कार्य मिशन मोड में पूरा किया गया है। 27 काश्तकारों को ग्राम कुणा में नवंबर माह में कुल साढ़े आठ करोड़ रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि वितरित की जा चुकी है, जो प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं आर्थिक सशक्तिकरण में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इसी क्रम में ग्राम रणोगी, तिलमिलयाल, मरोड़, भटोली, बनोगी, बेल, सड़ब, सैंजी, काण्डी मल्ली, मेलगढ़ एवं टटोर के काश्तकारों के अभिलेखों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इन सभी प्रभावितों को जल्द ही नई निर्धारित दरों के अनुसार राहत राशि का भुगतान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासनादेश के अनुरूप सभी भुगतान पारदर्शिता और गति के साथ किए जा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रभावित प्रत्येक परिवार को समयबद्ध आर्थिक, सामाजिक एवं पुनर्वास लाभ मिले, जिससे उनकी जीवनस्थितियों में सुधार हो।

टिहरी प्रशासन लखवाड़ परियोजना के हितधारकों के लिए संवेदनशीलता और समर्पण के साथ राहत एवं पुनर्वास के सभी कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ा रहा है ताकि परियोजना की सफलता के साथ-साथ प्रभावितों का हित सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!