उत्तरकाशी में शीतकालीन यात्रा से पहले चला बृहद स्वच्छता अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 6 दिसंबर: शीतकालीन पर्यटन को ध्यान में रखते हुए जनपद में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

यमुनोत्री एवं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख बाजार, कस्बे और सड़क मार्गों के किनारे फैले प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को 27 सेक्टरों में बांटकर एकत्र किया गया। इसमें सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय, संस्थान, स्वयंसेवी संगठन और जनता ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने मांडों, तिलोथ और मानपुर गांवों का दौरा कर अभियान का निरीक्षण किया और स्वयं कूड़ा साफ किया। कुल मिलाकर 607 से अधिक बोरे कचरा जमा कर उचित निस्तारण के लिए भेजे गए। उन्होंने शीतकालीन यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने और साफ-सुथरे यात्रा मार्ग बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मदद का भरोसा दिया।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्र, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!