पांगरखाल कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। चम्बा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पांगरखाल में सोमवार, 08 दिसंबर 2025 को जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण/त्वरित राहत-बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी टिहरी से प्राप्त निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी तथा आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के अनुरूप संचालित हुआ।

DDMA टिहरी के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी द्वारा छात्र-छात्राओं और विद्यालय कर्मियों को क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं, उनसे पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान की सावधानियों तथा पश्चात की कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बेसिक आपदा उपकरणों का परिचय, आपातकालीन स्थिति में क्या करें, स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार, CPR, आग से बचाव, जंगली जानवरों से सुरक्षा तथा बाढ़ से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रदर्शन किया गया।

प्रतिभागियों को जनपद एवं राज्य स्तर के आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी के साथ विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थानों एवं निकासी मार्गों से भी अवगत कराया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को ‘भूदेव एप’ की उपयोगिता समझाते हुए एप डाउनलोड करवाया गया।

कार्यक्रम में कुल 48 छात्र-छात्राएं और विद्यालय कर्मी शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशेष कुमार चौरसिया ने छात्रों को आपदा सुरक्षा को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए जागरूक रहने का संदेश दिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!