ग्राम पंचायत नैचोली में गुलदार की धमक: ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

वन विभाग ने लगाईं फॉक्स लाइटें व ट्रैप कैमरा

  • डीपी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल। विकास खंड चम्बा की ग्राम पंचायत नैचोली व आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं। अब तक फिपल्टी, नैचोली, नौल्टा व पयालगांव में गुलदार ने दर्जनों बकरियों को अपना शिकार बनाया है।

कल दोपहर नैचोली निवासी परमानंद की एक बकरी को घर से महज कुछ दूरी पर गुलदार ने मार डाला। शाम चार बजे मूर्ति राम नौटियाल के मकान के पास फिर गुलदार ने परमानंद के कुत्ते पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर गुलदार भागा, लेकिन कुत्ते के गले पर नाखूनों से गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना पूर्व उपप्रधान मस्तराम उनियाल व राजीव रुडोला ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश प्रसाद उनियाल को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग गजा अनुभाग के वन दरोगा बिरेंद्र सिंह विष्ट व वन विट अधिकारी बलवीर सिंह पंवार टीम के साथ नैचोली पहुंचे। उन्होंने तीन फॉक्स लाइटें व एक ट्रैप कैमरा लगाकर ग्रामीणों को निर्देश दिए कि गुलदार की आवाजाही दिखने पर तत्काल विभाग को सूचित करें।

विभाग ने बताया कि ट्रैप कैमरा वाली जगह पर एक सप्ताह बाद दूसरी लोकेशन पर कैमरा लगाया जाएगा। फॉक्स लाइटों को घुमाकर गुलदार के आवागमन का पता लगाया जाएगा। गुलदार यदि बकरियों या पशुओं पर हमला करे तो पिंजरा लगाने की व्यवस्था होगी, लेकिन मृत मवेशी को हटाना निषेध—गुलदार उसी स्थान पर लौटता है। फॉक्स लाइटें व ट्रैप कैमरा लगाते समय पूर्व उपप्रधान मस्तराम उनियाल, विजयराम उनियाल, मूर्ति राम नौटियाल, धीरजमणि उनियाल व देवेंद्र उनियाल मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!