8 मोटर साइकिलें सीज: रफ ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्श

टिहरी गढ़वाल 29 दिसंबर 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना नरेन्द्र नगर पुलिस ने रविवार को सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 8 मोटरसाइकिलें सीज कर ली गईं।
चेकिंग में पाया गया कि कई बाइक सवार स्टंटबाजी कर राहगीरों व अन्य चालकों की जान जोखिम में डाल रहे थे। कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट गायब थी, मोडिफाइड साइलेंसर लगे थे और कागजात अधूरे थे।
मोटर वाहन अधिनियम के तहत निम्नलिखित वाहन सीज किए गए: UK 07 FY 3213UK 07 HB 5861UK 07 HH 7030UK 04 AQ 2073UK 07 FN 8688UK 07 HA 4409UK 07 FE 6888UK 07 FR 5172।
पुलिस ने चेतावनी दी कि यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा। भविष्य में ऐसे अभियान जारी रहेंगे। जनता से अपील है- बिना कागजात वाहन न चलाएं, रफ ड्राइविंग व स्टंटबाजी बंद करें। पुलिस का मकसद दुर्घटनाएं रोकना और जागरूकता फैलाना है।



