जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा कर दिए तेजी से पूर्ण करने के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली, 06 जनवरी 2026 । जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति समीक्षा कर जल संस्थान व जल निगम अधिकारियों को स्वीकृत योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। फेज-2 योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) द्वारा हर घर जल सर्वेक्षण की वास्तविक रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने, शिकायतों का तत्काल निस्तारण, हर घर जल सर्टिफिकेशन व स्रोत जियो-टैगिंग में प्रगति लाने के आदेश दिए।जिला कार्यक्रम अधिकारी व शिक्षा अधिकारी को आंगनबाड़ी व स्कूलों में पानी उपलब्धता सुनिश्चित कर रिपोर्ट देने, तथा वन क्षेत्र की लंबित योजनाओं को वन विभाग से समन्वय कर निस्तारित करने को कहा। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि फेज-2 में 571 योजनाओं में से 472 पूर्ण, 99 चल रही हैं। हर घर जल के 1113 गांवों में 729 का सत्यापन व 1338 स्रोतों में 1229 की जियो-टैगिंग हो चुकी है।बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीओ मोहन सिंह, विकास दरमोड़ा, जल संस्थान के अभियंता दिनेश चन्द्र पुरोहित, अरुण गुप्ता, राकेश सिंह, अरुण प्रताप सिंह व एससी पेयजल निगम के मो. वसीम अहमद सहित टीपीआई कार्मिक वर्चुअल शामिल हुए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!