Ad image

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में ढाई वर्ष में पूर्ण प्रधानाचार्य बनने की उम्मीद जगी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के निरंतर प्रयासों से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत डाउन ग्रेड प्रधानाचार्यों को अब राजकीय विद्यालयों की भांति मात्र ढाई वर्ष में पूर्ण प्रधानाचार्य का वेतनमान मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है।
इस संबंध में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण एवं प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, साथ ही डाउन ग्रेड प्रधानाचार्य एसोसिएशन के संरक्षक महावीर प्रसाद भट्ट द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को मांग पत्र सौंपा गया था। इस मांग को कई विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा भी संस्तुति प्रदान की गई।
मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए शासन ने शिक्षा निदेशालय से तथा निदेशालय ने जनपद स्तर से संबंधित सूचनाएं मांगी हैं। इससे वर्षों से लंबित चली आ रही अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के डाउन ग्रेड प्रधानाचार्यों की यह प्रमुख मांग पूरी होने की उम्मीद प्रबल हो गई है।
इस सकारात्मक पहल पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, महामंत्री महादेव मैठाणी, संरक्षक महावीर प्रसाद भट्ट, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, मदन मैखुरी, डॉ. योगेश जोशी, मंत्री सुनील पैन्यूली सहित गढ़वाल व कुमाऊं मंडल तथा सभी जिलों के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय लागू होने से अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यों के साथ वर्षों से चला आ रहा भेदभाव समाप्त होगा और शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!