मुख्यमंत्री के निर्देश पर टिहरी प्रशासन की सख्ती: 3 अवैध निर्माण सील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 जनवरी, 2026। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा विकासखण्ड नरेंद्रनगर स्थित तपोवन में 3 निर्माणों को सील किया गया।

सील किए गए निर्माण कार्य में अंकुर मलिक, मनमोहन पोखरियाल, सूर्य कुमार के निर्माण शामिल है।

इस कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, रघुवीर सिंह, सूरज जोशी, सुपरवाइजर, पी.आर.डी. गार्ड एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!