Ad image

‘‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन’’ पर नई टिहरी में मीडिया कार्यशाला आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी स्थित जिला कार्यालय सभागार में बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून के तत्वावधान में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन विषय पर मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य योजना के प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना रहा।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, सहायक निदेशक पीआईबी संजीव सुंद्रियाल सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि यह मिशन समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए रोजगार एवं आय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के नए स्वरूप में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन को लागू करते समय आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को स्पष्ट कर शासन स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुचारु रूप से पहुंच सके। उन्होंने मीडिया से भी अपेक्षा की कि योजनाओं की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

कार्यशाला में सहायक निदेशक पीआईबी संजीव सुंद्रियाल ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना एवं परिवारों की आय सुरक्षा को मजबूत बनाना है।
कार्यशाला में बताया गया कि योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिन तक मजदूरी आधारित रोजगार की गारंटी दी गई है, जिससे आय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र दुमोगा ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!