Ad image

शहीद दिवस पर टिहरी गढ़वाल में श्रद्धांजलि और विधिक जागरूकता शिविर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 जनवरी 2026। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश महोदय श्री नितिन शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को “शहीद दिवस” के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया गया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहम्मद याकूब, सिविल जज (एसडी) श्रीमती आफिया मतीन, अपर सिविल जज (एसडी) श्री मिथिलेश पांडेय, सिविल जज (एसडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अलोक राम त्रिपाठी, अधिवक्तागण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहीद दिवस के उपलक्ष्य में अध्यक्ष महोदय के निर्देश पर ही “अहिंसा और कानून का शासन” कार्यक्रम के तहत विकासखंड नरेंद्रनगर के राजकीय इंटर कॉलेज भैंस्यारो में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव श्री अलोक राम त्रिपाठी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि शहीदों का स्वतंत्रता और अखंडता के लिए योगदान अविस्मरणीय है, जिससे युवा पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण करे। छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

केंद्रीय विश्वविद्यालय बादशाहीथौल विधि संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. एसके चतुर्वेदी ने मोबाइल से दूरी बढ़ाकर किताबों से जुड़ने का उपदेश दिया, जो व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दीपक कौशल, अध्यापक श्री चंद्रशेखर सकलानी, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, अधिकार मित्र श्रीमती अनीता, श्रीमती शकुंतला टड़ियाल सहित अध्यापकगण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!