भोगपुर में एग्री स्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित, 58 किसानों ने लिया लाभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 2 फरवरी 2026। कृषि मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोगपुर में आज फार्मर रजिस्ट्री कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में 58 किसानों ने प्रतिभाग किया और अपनी रजिस्ट्री कराई।

कैंप में ग्राम प्रधान चांद खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव नेगी, कृषि विभाग के रजिस्ट्रेशन अधिकारी विजय कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक आनंद सिंह रावत, संजय बर्थवाल एवं बीटीएम कृषि विभाग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह रजिस्ट्री भविष्य में सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, ऋण और बीमा जैसी सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध कराएगी।इसके अलावा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर जोर देते हुए किसानों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृदा परीक्षण से खेती की उत्पादकता बढ़ेगी, उर्वरकों का सही उपयोग होगा तथा लागत कम आएगी। किसानों ने इस आयोजन की सराहना की और अधिक जागरूकता अभियानों की मांग की।

कैंप में कलम सिंह रावत, रविंद्र रावत, अनुज नेगी, मनोहर नेगी, रवि भूषण नेगी, मोहन सिंह, अनूप ठाकुर, रतन आर्य, ललित प्रसाद तिवारी, जितेंद्र सजवान, जितेंद्र रावत, देवेंद्र रावत ,तारा रावत , सुभाष रावत , अजीत नेगी, कलावती, रीता नेगी, समीर कुमार, अफजल अली, युसूफ अली इत्यादि काश्तकार बागी भोगपुर रखवालगांव सार गधर वाला इत्यादि जगहों से काश्तकार उपस्थित हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!