Ad image

बहुउद्देश्यीय शिविर सम्पन्न, 155 ग्रामीण लाभान्वित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड कोट की न्याय पंचायत दैल में राजकीय इंटर कॉलेज खंदूखाल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीओ सिविल एवं सोयम राखी जुयाल ने की।
शिविर में ग्रामीणों की 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से 155 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि 19 लोगों से प्रमाण पत्रों हेतु आवेदन लिए गए।
नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुभाष भट्ट ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, राजस्व सहित 23 विभागों ने प्रतिभाग किया। शिविर में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!