पौड़ी में वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, 05 फरवरी 2026। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिला कार्यालय में बैठक कर सभी विभागों को आपसी समन्वय, सतर्कता और समय रहते प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी और जनसहभागिता से वनाग्नि से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने वन विभाग को ग्राम स्तर तक गठित समितियों को सक्रिय रखने, फायर वाचरों की तैनाती, उपकरणों की जांच तथा आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही वनाग्नि की त्वरित सूचना के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर उनके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
बैठक में बताया गया कि जनपद का 61.38 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है तथा 15 फरवरी से 15 जून तक वनाग्नि का खतरा अधिक रहता है। वर्तमान में जनपद में 09 कंट्रोल रूम और 260 क्रू स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ग्राउंड लेवल पर मॉक ड्रिल, जनजागरूकता अभियान और लीसा विदोहन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!