उत्तराखंडकारोबार / रोजगारविविध न्यूज़

प्रमाणपत्र वितरण के साथ 4 माह का निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण संपन्न, 35 युवाओं ने हासिल की नई तकनीकी दिशा

Please click to share News

खबर को सुनें

डी.पी. उनियाल, गजा

टिहरी गढ़वाल। विकासखंड चम्बा की नगर पंचायत गजा में सेवा टीएचडीसी के वित्तीय सहयोग से हितायु लोक कल्याण समिति, नागणी द्वारा संचालित चार माह का निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समापन अवसर पर सभी 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने प्रमाणपत्र वितरण के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर ज्ञान आज हर क्षेत्र में अनिवार्य है और यह प्रशिक्षण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।
हितायु लोक कल्याण समिति के सचिव दिवाकर पैन्यूली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में गजा एवं आसपास के क्षेत्रों के 35 युवक-युवतियों ने भाग लिया। चार माह के प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों में आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण अवधि को बढ़ाकर लगभग एक वर्ष किया जाना चाहिए, जिससे उन्हें और गहन जानकारी मिल सके। साथ ही उन्होंने भविष्य में गजा क्षेत्र में अन्य कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने की मांग भी की।
कार्यक्रम में प्रेम सिंह चौहान, डी.पी. उनियाल, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, प्रधान बिरेंद्र चौहान, प्रशिक्षक शिव प्रकाश पंत सहित दीपिका, निकिता, निशा, उषा, कोमल, राखी, विवेक कोठारी, किरन, आंचल, मीनू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!