बड़ी खबर: अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, दुवाओं का सिलसिला शुरू। अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज* 11 जुलाई 2020

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज रूटीन चेकअप के लिए बम्बई के नानावटी अस्पताल गये थे। टेस्ट के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वह कोरोना के चलते रूटीन चेकअप नही करा पाए थे। आज जब उनकी तबियत कुछ नासाज लगी तो उन्होंने अपने डॉक्टर से सम्पर्क किया था। उसके बाद वह आज शनिवार को नानावटी अस्पताल गये थे। अभी अभी खबर है कि अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने खुद ट्वीट कर लिखा है कि ” मैं कोरोना पॉजिटिव हूँ, घर के लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार अमिताभ की तबियत में सुधार है।

77 वर्षीय अमिताभ बच्चन के परिवार एवं स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया है।  जो जो लोग उनके संपर्क में आये हैं उन्हें भी टेस्ट कराने को कहा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!