एआरटीओ कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त रुख

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी । 16 फरवरी 2026। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी, फाइलों के रखरखाव में लापरवाही और उपस्थिति पंजिका में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने निर्माणाधीन नए भवन और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भी जायजा लिया। करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे प्रोजेक्ट का कार्य पूरी तरह बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि कार्य शीघ्र शुरू न होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कार्यों के लिए आए लोगों से सीधे संवाद कर शुल्क संबंधी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तय शुल्क से अधिक वसूली या किसी भी प्रकार की दलाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान चालान भुगतान में आ रही समस्या से परेशान एक नागरिक की शिकायत पर डीएम ने मौके पर ही संबंधित कर्मचारी को निर्देश देकर समस्या का समाधान कराया।
जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि एआरटीओ कार्यालय आमजन से जुड़ा संवेदनशील विभाग है, यहां पारदर्शिता और कार्यकुशलता अनिवार्य है। सुधार न होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!