उत्तराखंडविविध न्यूज़

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में “भारतीय महिलाओं के योगदान” विषय पर प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति, छात्र-छात्राओं ने दिखाई शोध क्षमता

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 फरवरी । राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में इतिहास विभाग द्वारा “भारतीय महिलाओं के योगदान” विषय पर एक प्रभावशाली पीपीटी प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय इतिहास के विभिन्न कालखंडों में महिलाओं की भूमिका, उनके संघर्ष, त्याग, नेतृत्व क्षमता और उपलब्धियों को रेखांकित करना था।
इस अवसर पर इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने गहन अध्ययन एवं शोध के आधार पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। प्रस्तुतियों में भक्ति कालीन संत महिलाओं के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगनाओं की निर्णायक भूमिका तथा आधुनिक युग में महिलाओं की बदलती सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उनके विषय-ज्ञान, विश्लेषणात्मक दृष्टि और ऐतिहासिक समझ को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर निरंजना शर्मा एवं डॉ. शनव्वर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें निरंतर अध्ययन और शोध के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. ईरा सिंह को बधाई दी।
समापन अवसर पर डॉ. ईरा सिंह ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना, शोध प्रवृत्ति और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनीकी सहायक आशीष तथा छायांकन सहायक हितेश कुमार का विशेष योगदान रहा।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!