उत्तराखंडविविध न्यूज़हेल्थ & फिटनेस

जिला अस्पताल बौराड़ी में ‘HPV टीकाकरण’ का विशेष अभियान शुरू; 14 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा सुरक्षा कवच

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 फरवरी, 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जिला चिकित्सालय बौराड़ी में ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (HPV) वैक्सीन का भव्य उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान में निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

टीकाकरण के लिए विशिष्ट पात्रता:
इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने आयु सीमा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान चरण में केवल वही बालिकाएं इस वैक्सीन की पात्र होंगी:
जिनकी आयु पूर्ण 14 वर्ष हो चुकी है और जिनकी आयु 15 वर्ष पूर्ण हुए अभी 90 दिन तक हुए हों।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 श्याम विजय ने उद्घाटन के दौरान बताया कि यह आयु वर्ग वैज्ञानिक रूप से इस वैक्सीन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। जिला अस्पताल बौराड़ी सहित सभी ब्लॉक के मुख्यालयों में आगामी 90 दिन तक लगाया जाएगा ।

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष की आयु में दी गई यह वैक्सीन भविष्य में कैंसर की संभावना को 95% तक कम कर देती है। टीकाकरण हेतु अभिभावकों को बालिका का आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र) साथ लाना अनिवार्य है ताकि पात्रता की जांच की जा सके।

निशुल्क सुविधा: स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह टीका जनपद में जिला चिकित्सालय सहित समस्त ब्लाक मुख्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 श्याम विजय ने जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण कराएं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बृजेष डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित राय, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सीपी भट्ट, वीसीसीएम गिरीष डबराल, सरोजनी, एचवी सुधा पाण्डेय, एएनएम संगीता चैहान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!