Ad image

वेस्ट से बेस्ट तक: रानीचौरी की सुषमा बहुगुणा को ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान’

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तराखंड की सात महिलाओं को मिला यह सम्मान

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में आयोजित स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी विषयक कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की सात महिलाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया, जिनमें रानीचौरी (टिहरी गढ़वाल) की उद्यमी सुषमा बहुगुणा भी शामिल हैं। सुषमा बहुगुणा को प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी टोकरियाँ, फूलों से धूपबत्ती तथा पिरुल (चीड़ की पत्तियों) से गृह सज्जा की सामग्री तैयार करने और महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।
देहरादून में आयोजित समारोह में उन्हें यूकोस्ट (U-COST) के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत तथा मुख्य अतिथि कुमकुम रानी, अध्यक्षा उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग उत्तराखंड ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, देहरादून के ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें यूकोस्ट के वैज्ञानिक डॉ. सुंदरियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की नवाचार और उद्यमिता में बढ़ती भागीदारी राज्य के विकास के लिए प्रेरणादायी है।
सुषमा बहुगुणा को यह सम्मान मिलने पर टिहरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!