उत्तराखंडविविध न्यूज़

टिहरी कप महिला फुटबॉल: चमोली ने जीता खिताब, बागेश्वर उपविजेता

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 मार्च। पीटीसी मैदान में आयोजित चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का सोमवार को शानदार समापन हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 7 मार्च को किया गया था, जबकि 9 मार्च को फाइनल मुकाबले के साथ इसका समापन हुआ।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में चमोली ने मुनस्यारी (पिथौरागढ़) को 1–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बागेश्वर ने उत्तरकाशी (हॉस्टल) को 1–0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में चमोली की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बागेश्वर को 1–0 से हराकर चतुर्थ टिहरी कप का खिताब अपने नाम कर लिया, जबकि बागेश्वर की टीम उपविजेता रही।
समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने भी अपनी ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!