भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 14 मार्च से आवेदन शुरू

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत SSR, MR और SSR (मेडिकल) पदों के लिए 01/2027 और 02/2027 बैच में भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 मार्च 2026 से भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती के तहत अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। MR पद के लिए 10वीं पास, जबकि SSR के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स तथा SSR (मेडिकल) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
अग्निवीर 01/2026 बैच: जन्म 01 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए।
अग्निवीर 02/2026 बैच: जन्म 01 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होना चाहिए।
इसके अलावा INET 2025 के लिए 01 सितंबर 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) – स्टेज-I होगा। इसके बाद स्टेज-II में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!