Ad image

नई टिहरी महाविद्यालय में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन संचालन पर कार्यशाला आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में छात्राओं की सुविधा और स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए छात्रा सामान्य कक्ष में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं डिस्पोजल मशीन (इन्सिनिरेटर) के संचालन से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों विज्ञान, वाणिज्य एवं कला की छात्राओं को मशीन के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि वेंडिंग मशीन से सैनिटरी नैपकिन किस प्रकार निकाला जाता है तथा उपयोग के बाद उसे इन्सिनिरेटर (डिस्पोजल मशीन) के माध्यम से सुरक्षित तरीके से कैसे नष्ट किया जाता है। साथ ही मशीन के संचालन (मशीन हैंडलिंग) की प्रक्रिया भी समझाई गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जेंडर सेंसिटाइजेशन और समग्र विकास (Holistic Development) के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रजनी गुसाईं (मानव विज्ञान विभाग), डॉ. आरती खण्डूरी (वनस्पति विज्ञान विभाग) तथा डॉ. हर्षिता जोली (भूविज्ञान विभाग) ने छात्राओं को छात्रा सामान्य कक्ष की आवश्यकता, उसके उपयोग तथा महाविद्यालय के विकास में सभी की सहभागिता के महत्व के बारे में जानकारी दी।
साथ ही महाविद्यालय के विभिन्न क्लबों (विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी) की गतिविधियों के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया गया और उन्हें इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!