Ad image

रानीचौरी में लगा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कैंप, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद में चल रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल स्वयं चंबा थाना क्षेत्र के रानीचौरी पहुंचे और पुलिस टीम के साथ सत्यापन कैंप लगाया।
एसएसपी ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 4000 से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन फॉर्म प्राप्त किए जा चुके हैं और अन्य लोगों का सत्यापन लगातार जारी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाए और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे अपने किरायेदारों, मजदूरों और बाहरी कामगारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे और अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित संस्थान और मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान आधार एप के माध्यम से आधार कार्ड की जांच की जाए और नेपाली नागरिकों से उनका नागरिकता पहचान पत्र लेकर ही सत्यापन किया जाए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी चंबा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। टिहरी पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!