पुलिस का जन-जागरूकता अभियान, साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार, 21 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने लोगों को बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों के प्रति सचेत करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए डायल 112 का उपयोग करने की भी जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के महत्व पर भी जोर दिया और नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास रह रहे संदिग्ध या अपरिचित व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं।
घनसाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसहभागिता और सतर्कता ही अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन भी दिया।
टिहरी पुलिस की अपील:
आमजन सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!