चम्बा सहज योग केंद्र पर श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया श्री निर्मला माता जी का जन्मदिवस

टिहरी गढ़वाल 21 मार्च। चम्बा सहजयोग केंद्र में आज श्री निर्मला माता जी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नई टिहरी सेंटर के सहजयोगी भाई बहिन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ध्यान (मेडिटेशन) से हुई, जिसमें उपस्थित साधकों ने आंतरिक शांति और आत्मसाक्षात्कार का अनुभव किया। इसके बाद निर्मला माता जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक योगदान और सहजयोग के माध्यम से विश्वभर में फैले उनके संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर केक काटकर श्रीमाताजी का जन्मदिवस मनाया गया। सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरण किया । कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
बताते चलें कि सहज योग की संस्थापक श्रीमाताजी निर्मला देवी के अनुयायी भारत सहित 180 देशों में मौजूद हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हर साल देश और विदेशों से बड़ी संख्या में अनुयायी छिंदवाड़ा आते हैं और श्री माताजी का दर्शन और ध्यान उनके जन्म स्थान पर करते हैं । इसी के साथ उनके जन्मदिन के मौके पर भजन और ध्यान कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जाता है।



