Ad image

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, यात्रा मार्गों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी ने उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर एवं पुलिस टीम के साथ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख स्थानों, संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का गहन जायजा लिया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया।
इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन कर स्पष्ट संकेतक लगाने, आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और एम्बुलेंस सेवाओं को तत्पर रखने तथा यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
संबंधित विभागों को सड़क मरम्मत, सुरक्षा दीवारों, पैरापेट और संकेतक बोर्डों की स्थिति को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें।
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!