उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का नंदगाँव सीएचसी का औचक निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने घनसाली प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नंदगाँव का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण कर उपचाराधीन मरीजों से सीधे संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक भी प्राप्त किया।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए।
सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ समेत संबंधित विभागीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!