रक्तदान महादान: सिनौला ब्रांच में 61 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 29 मार्च 2026। संत निरंकारी मिशन के मार्गदर्शन में सिनौला (मलसी रोड, मसूरी जोन-55) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 61 श्रद्धालुओं ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्त संग्रहण के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।
शिविर का उद्घाटन मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि “रक्तदान जीवनदान है, इसकी कोई जाति नहीं होती और जरूरत के समय इंसान ही इंसान के काम आता है।”
स्थानीय मुखी जीवन सिंह ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं व चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मिशन देशभर में अब तक 9000 से अधिक शिविरों के माध्यम से लगभग 15 लाख यूनिट रक्त एकत्रित कर चुका है।
मिशन द्वारा रक्तदान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला-बाल सशक्तिकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और आपदा राहत जैसी सामाजिक सेवाएं भी निरंतर संचालित की जा रही हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!