Ad image

जिलाधिकारी ने मंगलवार को किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 मार्च , 2026 । जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मंगलवार को दस बजे से पहले किया कई कार्यालय का औचक निरीक्षण इस दौरान उन्होंने मुख्य कोषागार नई टिहरी का वार्षिक निरीक्षण के साथ ही सूचना कार्यालय, अभियोजन सदर मालखाना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित पुनर्वास कार्यालय का भी किया औचक निरीक्षण।

निरीक्षण के दौरान कोषागार में उन्होंने डबल लॉक में रखे ई-स्टाम्प, सामान्य स्टाम्प, नोटरी स्टाम्प, कोर्ट शुल्क, राजस्व स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याण स्टाम्प का सत्यापन किया। उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी से बहुमूल्य वस्तुओं, चुनाव संबंधी सामग्री एवं बक्सों की भी जानकारी ली तथा दर्ज पंजिका से मिलान करते हुए सत्यपन्न हस्ताक्षर किए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यालय में संबंधित अभिलेखों को लिपिबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ रखने, कार्यालय में विशेष सफाई व्यवस्था करने, समय पर कार्यालय में उपस्थित होने एवं आम जनमानस के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर करने के सख्त निर्देश दिए।

इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, कोषाधिकारी अंजली भारती, सहायक कोषाधिकारी किशोरी भट्ट एवं प्रशान्त शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेम्ट्रेट धीरेन्द्र पुण्डीर, लेखाकार मनोज लखेड़ा आदि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!