उत्तराखंडविविध न्यूज़
टिहरी में डिप्लोमा इंजीनियर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

टिहरी गढ़वाल 01 अप्रैल 2026। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। महासंघ की शाखा-टिहरी के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०) निरीक्षण भवन के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नाराज़गी जताई।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी 27 सूत्रीय मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। कई चरणों के आंदोलन के बावजूद कोई ठोस निर्णय न होने के कारण 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई, जो लगातार जारी है। आज 1 अप्रैल 2026 से कुछ आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। इससे जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।



