प्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली/मुंबई। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मल्टी-ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में अंतिम दर्शन होंगे, जबकि शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आशा भोसले के निधन की खबर से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने हजारों गीत गाकर अपनी अलग पहचान बनाई और कई दशकों तक अपनी आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!