बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 23 अप्रैल 2026। भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार प्रातः 6:15 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालुओं ने बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन किए।

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने अधिकारियों के साथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया तथा भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने भंडारा संचालित कर रही समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!