Ad image

टिहरी झील रिंग रोड निर्माण हेतु भू-अर्जन पर एडीएम ने सुनी आपत्तियां

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड़ हेतु तहसील टिहरी, प्रतापनगर एवं उपतहसील मदननेगी के अन्तर्गत 18 ग्रामों के प्रभावित काश्तकारों की आपत्तियों की सुनवाई की बैठक अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम रौलाकोट, सेम, नारगढ़, चांठी व पाचरी आदि गांवों  के प्रभावितों द्वारा आपत्ति दर्ज करायी गयी थी, पूर्व में हुई बैठक में दिये गये गये निर्देशों के क्रम में कुल 27 आपत्तियां दर्ज की गयी जबकि बैठक के दौरान 10 नयी आपत्ति दर्ज की गयी जिन पर विस्तार पूर्वक सुनवाई की गयी । 

डंपिंग जोन के शिकायत पर एडीएम ने सर्वे टीम को पुनः  सर्वे करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम ने लोनिवि व एसएलएओ को दर्ज अपत्तियों पर अपने–अपने से सम्बधी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह रिंग रोड टिहरी के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, ईई लोनिवि योगेश कुमार एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!