ऑपरेशन प्रहार: टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ पुरुष-महिला गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 अप्रैल 2026। एसएसपी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों के बाद टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने दीपक सिंह निवासी ग्राम गहड़ को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। वहीं कोतवाली मुनि की रेती पुलिस ने राखी निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश को 70 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!