Ad image

उत्तराखंड की राजनीति का एक युग समाप्त : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ राजनेता एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन से उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri जी के निधन पर शोक जताया और कहा कि खंडूरी जी ने सैन्य और सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की राजनीति को नई पहचान दी। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
बता दें कि मेजर जनरल खंडूरी ने भारतीय सेना में रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद राजनीति में प्रवेश कर उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को नई दिशा दी। उन्हें प्रदेश में “साफ-सुथरी राजनीति” और ईमानदार नेतृत्व के प्रतीक के रूप में जाना जाता था। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। अपनी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे।

उत्तराखंड के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवार, समर्थकों और समस्त प्रदेशवासियों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
खंडूरी जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, अनुशासित जीवनशैली और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा।
इस दुःखद घड़ी में माननीय विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan जी, Manish Khanduri जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
-डॉ. हरक सिंह रावत


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!