Ad image

अनूठी पहल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते अधिकारियों ने साझा यात्रा कर प्रस्तुत की मिसाल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नरेंद्र नगर और टिहरी से दो बसों में बीडीसी फ़कोट पहुंचे अधिकारी

टिहरी गढ़वाल, 19 मई 2026 । वैश्विक स्तर पर उत्पन्न ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन चुनौतियों के बीच टिहरी जिला प्रशासन ने आज एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का मजबूत संदेश दिया। माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की अपील एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय अधिकारियों ने बीडीसी नरेंद्रनगर (फकोट) कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सामूहिक रूप से बस से यात्रा की।

प्रशासन की यह पहल इजरायल-ईरान युद्ध के बाद संभावित वैश्विक ईंधन संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस दौरान एक बस नई टिहरी मुख्यालय से फकोट के लिए रवाना हुई, जबकि दूसरी बस नरेंद्रनगर से फकोट पहुंची। अधिकारियों ने निजी वाहनों के बजाय सामूहिक यात्रा को प्राथमिकता देकर न केवल ईंधन बचत का उदाहरण प्रस्तुत किया, बल्कि आमजन को भी कार पूलिंग एवं सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशासन का मानना है कि यदि सरकारी स्तर पर इस प्रकार की पहल लगातार जारी रहती है, तो इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही यह अभियान ऊर्जा संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

इस सामूहिक यात्रा में सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एआरटीओ सतेंद्र राज, डीपीओ संजय गौरव, श्रम अधिकारी आयशा खान, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, जिला सूचना अधिकारी द्रवनीता शर्मा, डीटीडीओ सोबत राणा, जल संस्थान एवं जल निगम से प्रशांत भारद्वाज और के.एन. सेमवाल, खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, डीपीआरओ एम.एम. खान, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना डंगवाल, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डी.के. शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की इस पहल को जनहित, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक सकारात्मक एवं अनुकरणीय प्रयास माना जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!