शराब पीकर वाहन चलाते चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद टिहरी के समस्त यात्रा मार्गों पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा फकोट के पास चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक कार चालक टिहरी से ऋषिकेश की ओर जाता हुआ संदिग्ध प्रतीत हुआ। ऐल्कोमीटर से जांच किए जाने पर चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई।

उक्त के क्रम में वाहन को जाजल पुलिस चौकी में सीज किया गया तथा वाहन चालक को आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं में भी 16 कुल चालान किए गए।

चेकिंग अभियान के दौरान अनंत राम, अर्जुन (सहायक परिवहन निरीक्षक), विपिन एवं रोहन परिवहन आरक्षी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!