अलग अलग मामलों में दो गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है।
पहले मामले में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर एक सेंट्रो कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने चालक पारस पंवार निवासी रायवाला, देहरादून को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


दूसरे मामले में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मुनिकीरेती क्षेत्र में एक महिंद्रा XUV700 को रैश ड्राइविंग करते हुए रोका। वाहन पर अवैध रूप से Z ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा MLA लिखा हुआ था। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!