विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा एसआईआर कार्यक्रम के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों एवं निर्धारित समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी दी गयी।

बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का सम्पूर्ण कार्य दिनांक 29 मई 2026 से 15 सितम्बर 2026 तक सम्पन्न कराया जायेगा। इसके अंतर्गत “तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण” का कार्य 29 मई 2026 से 07 जून 2026 तक किया जायेगा। इसके उपरान्त 08 जून 2026 से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को फार्म वितरित किये जायेंगे। प्रत्येक मतदाता को दो फार्म दिये जायेंगे, जिनमें से एक फार्म भरकर वापस लिया जायेगा तथा बीएलओ द्वारा उसे बीएलओ एप पर अपलोड किया जायेगा।

बैठक में जानकारी दी गयी कि 07 जुलाई 2026 को मतदान केन्द्रों के तर्कसंगत पुनर्गठन का कार्य किया जायेगा। वहीं 14 जुलाई 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा। 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि निर्धारित की गयी है। इसके अतिरिक्त 14 जुलाई 2026 से 11 सितम्बर 2026 तक दावा एवं आपत्तियों के निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी तथा 15 सितम्बर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जायेगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि जो नागरिक 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे, उन्हें नये मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु फार्म-6 भरना अनिवार्य होगा। बीएलओ प्रत्येक घर में तीन बार भ्रमण करेंगे तथा प्रत्येक भ्रमण की तिथि अंकित की जायेगी।

अपर जिलाधिकारी एस. एस. नेगी ने बैठक में राजनैतिक दलों से समय पर बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया, जिससे पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराया जा सके।

इस अवसर पर आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मुरारी लाल खंडवाल, राजेन्द्र डोभाल, जयेन्द्र पंवार, रामलाल नौटियाल, नवीन सेमवाल, गबर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!