Ad image

अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 110वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया भावपूर्ण स्मरण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 मई 2026। अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 110वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में एक भावपूर्ण गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रीदेव सुमन के संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आज भी प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अन्याय और दमन के खिलाफ जिस साहस के साथ आवाज उठाई, वह उत्तराखंड की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और जनअधिकारों की रक्षा के लिए सुमन जी का संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन का जीवन त्याग, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश लाल, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत, श्रीमती मुन्नी बिष्ट, लखवीर चौहान, शक्ति जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!