गढ़वाल मंडलायुक्त ने अधिकारियों संग की समन्वय बैठक, जनहित कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, 26 मई 2026। गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार पौड़ी में मंडल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, आपदा प्रबंधन तथा विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, डीएफओ महातिम यादव, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी आयुक्त को दी।

आयुक्त ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी तथा अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक रोस्टर तैयार करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में वनाग्नि रोकथाम, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, आपदा प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!