श्री महन्त अमरनाथ रावल के निधन पर संत-महात्माओं ने जताया शोक : नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने बताया सनातन संस्कृति के लिए दुख की घड़ी 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 28 मई । उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध बूढ़ा केदार मंदिर के श्री महन्त योगी अमरनाथ रावल जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि योगी अमरनाथ रावल जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, सेवा, साधना एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

स्वामी रसिक महाराज ने भगवान नृसिंह देव एवं बद्रीनाथ जी से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार एवं भक्तजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!