हरित हरिद्वार’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, कुंभ मेला-2027 से पहले हरिद्वार को हरा-भरा बनाने की पहल तेज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार, 29 मई 2026 । आगामी कुंभ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन और एचआरडीए द्वारा चलाए जा रहे “हरित हरिद्वार अभियान” को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को मेलाधिकारी एवं एचआरडीए उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका ने भूपतवाला स्थित श्याम लोक कॉलोनी पार्क में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर अभियान में जनभागीदारी का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का भी अवसर है। अभियान के तहत अब तक 1000 से अधिक पौधों की मांग प्राप्त हो चुकी है और आगामी मानसून में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।अभियान के अंतर्गत प्रमुख मार्गों, घाटों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा। इसका उद्देश्य हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और “ग्रीन कुंभ” के रूप में विकसित करना है।

अभियान में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें : 9084700675, 9084700674

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!