Ad image

जून के दूसरे सप्ताह में होगा राज्य आंदोलनकारी मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राकेश राणा बने कार्यकारी अध्यक्ष, किशन रावत को महासचिव की जिम्मेदारी

टिहरी गढ़वाल 01 जून । उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी गढ़वाल की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ आंदोलनकारी राजेंद्र सिंह असवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं। साथ ही नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जून के दूसरे सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि 17 मई 2025 को आयोजित जिला सम्मेलन में डॉ. राकेश भूषण गोदियाल को सर्वसम्मति से मंच का अध्यक्ष चुना गया था। उनके नेतृत्व में संगठन को जनहित एवं राज्य आंदोलनकारियों के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से सक्रिय रखने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
नई नियुक्तियों के तहत राकेश राणा को कार्यकारी अध्यक्ष तथा किशन रावत को महासचिव बनाया गया। देवेंद्र नौडियाल को संयोजक, मुशर्रफ अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा गोपाल चौहान, ममता उनियाल और उर्मिला महर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन में उत्तम तोमर एवं लक्ष्मी नौटियाल को सचिव, जबकि श्यामलाल शाह, श्रीपाल चौहान, रीता रावत, हरेंद्र तोपवाल और सोमदत्त उनियाल को संगठन सचिव बनाया गया। रंजन तोपवाल को सह सचिव तथा शांति प्रसाद भट्ट एवं देवेंद्र दूमोगा को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। सुंदर सिंह कठैत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक मंडल में राजेंद्र सिंह असवाल, सुंदर लाल उनियाल, महिपाल सिंह नेगी, उमेश चरण गोसाई, रंजन भंडारी, जयप्रकाश पांडेय, विजय गुनसोला, गोविंद सिंह बिष्ट ‘प्रेमी’, विक्रम सिंह कठैत, मुरारीलाल खंडवाल एवं महावीर रावत को शामिल किया गया। वहीं महिपाल सिंह नेगी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
प्रदेश कार्यकारिणी के लिए राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा और शिवराज रावत का चयन किया गया। इसके अलावा विभिन्न विकासखंडों से जिला कार्यकारिणी के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्तियां भी की गईं, जिनमें चंद्रमणि जोशी, महिपाल सिंह रावत, रमेश रतूड़ी, ज्ञान सिंह बिष्ट, सुनील बडोनी, सुनील नौटियाल, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, डॉ. नरेंद्र डंगवाल, डॉ. धीरेंद्र केंतुरा, राजकिशोर थपलियाल, पूरन सिंह चौहान तथा विनोद सिंह रावत शामिल हैं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान, अधिकारों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंच सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि जून माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जिलेभर के राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!